फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमयू विवि में महिला कर्मी ने चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान

Fri, 30 Sep 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू/धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर स्थित एमएमयू विश्वविद्यालय की एक महिला कर्मी ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के कुछ देर बाद महिला कर्मी ने एमएमयू मेडिकल कॉलेज में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे एमएमयू में काम करने वाली रजनी (20) चौथी मंजिल से कूद गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त महिला कर्मी लिपिक के पद पर तैनात थीं। सुबह रजनी ने भवन की खिड़की खोली और वहां से नीचे कूद गई। चौथी मंजिल से गिरने के कारण रजनी के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई। रजनी को तुरंत उपचार के लिए साथ लगते एमएमयू मेेडिकल कॉलेज में लाया गया जहां उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रजनी हरियाणा के जगाधरी क्षेत्र की रहने वाली थी और बीते कुछ अरसे से एमएमयू में काम करती थीं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि रजनी ने किस वजह से आत्महत्या की है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा  है।
विज्ञापन


पुलिस ने रजनी के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। परिवार के लोगों द्वारा भी अभी तक किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया है। डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक कर्मचारी का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें