फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन कॉफी हाउस में दिन भर चर्चा का विषय रहा महाराष्ट्र प्रकरण

Sun, 24 Nov 2019 01:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
इंडियन कॉफी हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए। शनिवार सुबह नौ बजे के बाद इंडियन कॉफी हाउस शिमला में यह हॉट विषय बन गया। एनसीपी के सहयोग से भाजपा ने सरकार बना ली। पौ फटते ही शपथ भी ले ली। इस घटना ने सबको हैरान कर दिया। इंडियन कॉफी हाउस में महाराष्ट्र में सरकार बना लेने की सूचना देते हुए अर्की से भाजपा के पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा फूले नहीं समा रहे थे।

विज्ञापन


वह इंडियन कॉफी हाउस के रिसेप्शन की ओर इशारा कर इतराकर कह रहे थे कि मोदी है तो मुमकिन है। रिसेप्शन पर हिमाचली टोपी पहले पीएम नरेंद्र मोदी का एक फोटो लगा हुआ है, जिसमें वह इस कॉफी हाउस की कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने खुशी-खुशी यहां एक अधिकारी समेत कई लोगों को कॉफी भी पिलाई।

नरेंद्र मोदी इस इंडियन कॉफी हाउस में अक्सर बैठकर राजनीतिक चर्चा किया करते थे, जब वर्ष 1998 के दौरान वह हिमाचल के प्रभारी थे। शनिवार को पूरे दिन इंडियन कॉफी हाउस में महाराष्ट्र प्रकरण ही चर्चा का खास विषय रहा। अलग-अलग पेशों से जुडे़ लोग इस हॉट विषय पर चर्चा करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें