फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पागल कुत्तों ने चार साल के बच्चे समेत 12 लोगों को काटा, दहशत का माहौल

Fri, 11 Mar 2022 04:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

दो दिन के भीतर ही इन कुत्तों ने चार साल के मासूम बच्चे, बुजुर्ग और महिला समेत 12 से अधिक लोगों को लहूलुहान कर दिया। पागल हुए कुत्तों के घूमने से इलाके के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
पागल कुत्ते ने काटा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली वार्ड के चलौंठी क्षेत्र में पागल कुत्तों ने कहर मचा रखा है। दो दिन के भीतर ही इन कुत्तों ने चार साल के मासूम बच्चे, बुजुर्ग और महिला समेत 12 से अधिक लोगों को लहूलुहान कर दिया। पागल हुए कुत्तों के घूमने से इलाके के लोग दहशत में हैं।चलौंठी में गुरुवार सुबह छह बजे एक कुत्ते ने माला ठाकुर को काट लिया। माला ठाकुर ने तुरंत नगर निगम को शिकायत दी। निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों को काट रहे कुत्ते की पहचान न होने से वापस लौट गए। दिन के समय इस कुत्ते ने कई और लोगों को काट दिया। यही नहीं कई कुत्तों को भी इसने काट दिया। शुक्रवार सुबह एक कुत्ते ने माला ठाकुर के भाई को भी लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा पड़ोस में रह रहे चार साल के मासूम को पीठ से नोच लिया जबकि एक अन्य बुजुर्ग का हाथ चबा दिया। चंद घंटे में ही कई और लोगों को भी कुत्तों ने काट लिया। लोगों ने फिर नगर निगम को इसकी शिकायत की। स्थानीय लोगों ने दो कुत्तों को मौके पर ही मार दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पागल हो चुके कई और कुत्ते इस इलाके में घूम रहे हैं। निगम वेटनरी पब्लिक हेल्थ ऑफिसर डॉ. नीरज मोहन ने बताया कि कुत्तों ने कई लोगों को काटा है। यह पागल हो चुके थे। इन्हें मारा जा चुका है। कुछ कुत्ते घूम रहे हैं, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

डीडीयू में टीके लगवाएं लोग
नगर निगम ने लोगों को हिदायत दी है कि अगर उन्हें कुत्ते ने काटा है तो डीडीयू अस्पताल जाकर इसके टीके लगवा सकते हैं। यह टीके समय पर लगवाने जरूरी हैं। लोग लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें