स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आपके लोकप्रिय समाचार पत्र अमर उजाला की ओर से ऑनलाइन आयोजित मां तुझे प्रणाम प्रतियोगिता (एमटीपी डिजिटल कांटेस्ट) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। तीन श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमाचल के स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागी बच्चों ने अपनी वेशभूषा, चित्रकला और काव्य सृजन की प्रतिभा को दिखाते हुए राष्ट्र भक्ति का सटीक संदेश दिया। साथ ही अपने देश, देश के जांबाज जवानों और खिलाडि़यों के प्रति सम्मान जताते हुए राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का समर्थन भी किया।
एमटीपी डिजिटल कांटेस्ट की फैंसी ड्रेस श्रेणी में सोलन की रावी रोल्टा पहले स्थान पर रहीं। सोलन के ही आयांश सूद ने दूसरा और शिमला की लावन्या गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। शिमला के आर्य वर्मा और कांगड़ा के ओजस सूद को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। लेखन श्रेणी में कांगड़ा की काश्वी को पहला स्थान मिला। कांगड़ा की ही मानवी शर्मा ने दूसरा और सिरमौर की सोनाली कुंडलस ने तीसरा हासिल किया। शिमला की समिका ठाकुर, कांगड़ा के सत्यम शर्मा और अंकुर भारद्वाज को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
चित्रकला स्पर्धा में कांगड़ा की सिया शर्मा की पेंटिंग पहले स्थान पर रही। शिमला के आर्यमान सिंह ने दूसरा और सिरमौर के मनीष कुंडलस ने तीसरा स्थान हासिल किया। हमीरपुर के राजेश्वर पटियाल और सिरमौर की संगीता देवी की पेंटिंग सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित की गईं। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को एक सितंबर के बाद अमर उजाला कार्यालयों से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को पहचान पत्र के आधार पर ही पुरस्कार दिए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए विजेता बच्चे और उनके अभिभावक अमर उजाला शिमला कार्यालय से 9816331907 और 0177-262930 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।