फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महाविद्या की आरती सुनने को पुजारियों को अमेरिका, इंग्लैंड से आ रहे फोन

Tue, 06 Dec 2016 12:03 AM IST
सतीश डढवाल/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध आठवीं महाविद्या मां बगलामुखी की आरती सुनने के लिए इन दिनों सात समंदर पार से पुजारियों को भक्तों के फोन आ रहे हैं। ये फोन अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर जैसे देशों से आ रहे हैं। इन देशों में मां के सैकड़ों भक्त बसते हैं। ये भक्त ऑनलाइन हवन-यज्ञ करवाकर मोबाइल पर मां बगलामुखी का आशीर्वाद भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


माना जाता है कि कांगड़ा के देहरा के पास बनखंडी स्थित बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन कराने से शत्रुओं, वाक सिद्धि, वाद-विवाद और कोर्ट कचहरी में जीत मिलती है। मंदिर के महंत अशोक का कहना है कि विदेशों में बसे भक्त जब भी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए आते हैं तो यहां के पुजारियों और महंतों के मोबाइल फोन नंबर नोट कर ले जाते हैं।

ऐसे भक्त कई बार संध्याकालीन आरती और पूजा करवाने के लिए फोन करते हैं। उनका कहना है कि इन भक्तों की इच्छा को मां पूरी करती हैं। महंत ने बताया कि विदेेशों में माता के सैकड़ों भक्त बसे हैं। हर साल भारत आकर मंदिर में माता के दर्शन करने आना उनके लिए चाहकर भी मुमकिन नहीं हो पाता। लिहाजा, ऐसे भक्त पुजारियों के मोबाइल पर फोन करके माता की आरती सुनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की कृपा से हर काम में मिल रही सफलता

सिंगापुर में बसे मुंबई के अरुण, कुनाल और वरुण शर्मा ने बताया कि वे साल में तीन-चार बार मोबाइल फोन से ही माता की पूजा में हिस्सा लेते हैं। कई बार मंदिर की संध्याकालीन आरती मोबाइल पर सुनते हैं। माता की कृपा से उन्हें हर काम में सफलता मिलती है।

ये हस्तियां करवा चुकी हैं हवन
देहरा के बनखंडी स्थित मां बगलामुखी मंदिर में कई हस्तियां और राजनेता पूजा-हवन करवा चुके हैं। इनमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सपा नेता अमर सिंह, जयप्रदा, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनिंद्र सिंह बिट्टा, अभिनेता गोविंदा, राज बब्बर और जगदीश टाइटलर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें