फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार विंटर क्वीन के ताज को होगी कड़ी टक्कर

Mon, 05 Dec 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल के दौरान शरद सुंदरी प्रतियोगिता में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए राज्य के बाहर चंडीगढ़ में भी मॉडल्स के ऑडिशन लिए जाएंगे। हिमाचल में तीन अन्य स्थानों पर भी ऑडिशन होंगे। इनमें शिमला, सुंदरनगर और कांगड़ा शामिल हैं। चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन सेक्टर 16 बी में 14 दिसंबर को ऑडिशन रखे गए हैं।
विज्ञापन


16 दिसंबर को शिमला के गेयटी थियेटर, 18 को कांगड़ा के पॉलिटेक्निक कॉलेज और सुंदरनगर में 11 दिसंबर को किसान प्रशिक्षण केंद्र में ऑडिशन होंगे। मॉडल्स को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देने को प्रचार-प्रसार कमेटी के राज अग्रवाल और मोहन सिंह बोकटापा ने उक्त स्थानों पर पहुंचकर प्रचार अभियान छेड़ दिया है।

ऑडिशन स्टेशनों के समीप पोस्टर, बैनर और मीडिया के जरिये मॉडल्स से विंटर क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया जा रहा है। प्रचार समिति के राज अग्रवाल और मोहन सिंह बोकटापा ने बताया कि वे दो रोज पहले चंडीगढ़ और शिमला में प्रचार कर आए हैं।
विज्ञापन


अब कांगड़ा और सुंदरनगर में इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने बताया कि शरद सुंदरी प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन के प्रचार के बाद अन्य कार्यों को भी सिलसिलेवार तरीके से अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

आइनिफ्ड का विंटर कार्निवल मनाली में दो जनवरी से

- फोटो : फाइल फोटो
आइनिफ्ड संस्थान हमीरपुर मनाली में दो से छह जनवरी तक विंटर कार्निवल का आयोजन करेगा। इसमें पारंपरिक हिमाचली नृत्यों के साथ कार्निवल परेड, पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण प्रतियोगिता, शरद सुंदरी, वॉयस ऑफ कार्निवल, शास्त्रीय नृत्य, केश क्वीन, पुरुष व्यक्तित्व, स्ट्रीट डांस, फिल्म डांस, महिला रस्साकशी, मेहंदी प्रतियोगिता और बेबी शो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

शरद सुंदरी और मिस्टर पर्सनैलिटी के लिए 11 दिसंबर को सुंदरनगर, 16 दिसंबर को शिमला, 18 दिसंबर को कांगड़ा, 14 दिसंबर को चंडीगढ़ के पंजाब भवन सेक्टर 16बी में ऑडिशन करवाए जाएंगे। शरद सुंदरी में प्रथम रहने वाले प्रतिभागी को एक लाख, द्वितीय को 50 हजार और तृतीय को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

वॉयस ऑफ कार्निवल और मिस्टर पर्सनैलिटी के विजेता को 50 हजार, द्वितीय को 30 और तृतीय रहने वाले को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के प्रबंधन निदेशक सतपाल शर्मा ने कहा कि कार्निवल में भाग लेने वाले प्रतिभागी आइनिफ्ड संस्थान हमीरपुर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें