सफाई कर्मचारी एनएसकेएफडीसी के तहत ले सकते हैं 50 लाख तक का ऋण
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों को 50 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करने की सुविधा है। इसके साथ ही इसमें सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। यह ऋण स्वच्छता से जुड़े उपकरणों और वाहनों की खरीद के लिए लिया जा सकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ऐसी योजनाओं की जानकारी कर्मचारियों को जागरुकता शिविर के माध्यम से अवगत करवाने के निर्देश दिए ताकि सफाई कर्मचारी ऐसी योजनाओं का लाभ ले सके।
सभी आउटसोर्स एजेंसियां सफाई कर्मचारियों के जारी करें पहचान पत्र
उन्होंने सभी आउटसोर्स एजेंसियों को सफाई कर्मचारियों के पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए, जिसमें उनका ईपीएफ व ईएसआई नंबर, ब्लड ग्रुप, आपातकालीन नंबर एवं इंश्योरेंस की जानकारी भी शामिल हो। उन्होंने कहा कि सवैतनिक अवकाश तथा सफाई कर्मियों को नियमानुसार यूनिफॉर्म, जूते तथा सफाई की आवश्यक किट प्रदान की जानी चाहिए। नियोक्ता एजेंसी की ओर से सफाई कर्मियों का साल में एक बार अनिवार्य रूप से मास्टर हेल्थ चेकअप करवाया जाना चाहिए। इसके साथ सभी कर्मचारियों को बोनस भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न रोकने के लिए तथा शिकायतों के निवारण के लिए समिति बनाना सुनिश्चित करें।
किसी भी शिकायत के लिए सफाई कर्मचारी 01124648924 पर कर सकते हैं संपर्क
आयोग के अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं को जाना तथा उनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए सफाई कर्मचारी आयोग के नंबर 01124648924 पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आयोग के अध्यक्ष का शिमला आगमन पर स्वागत किया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि आज जो भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उन्हें अवश्य रूप से पूरा किया जाएगा ताकि सफाई कर्मचारियों को उनके सारे लाभ मिल सकें।