फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यू शिमला में सबसे पहले आएगी पाइप से रसोई गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

क्षेत्र के लिए पाइपलाइन बिछाने की तैयारी, इंडियन ऑयल ने नगर निगम और एनएच से मांगी काम की अनुमति
दाड़नी के बगीचे में बनाया जाएगा गैस स्टेशन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के न्यू शिमला क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को शहर में सबसे पहले पाइपलाइन से रसोई गैस की सुविधा दी जाएगी। योजना की शुरुआत के लिए इंडियन ऑयल ने इस क्षेत्र को चुना है।
यहां काम शुरू करने के लिए नगर निगम और एनएच विभाग से अनुमति भी मांगी है। यदि जल्द इसकी अनुमति मिलती है तो अगले एक दो माह के भीतर इसका काम शुरू हो जाएगा। इसी साल न्यू शिमला क्षेत्र के लोगों को पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी। नगर निगम के अनुसार इंडियन ऑयल और अदाणी शिमला शहर में इस योजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की बजाय पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति करना है। इसके लिए कनलोग स्थित दाड़नी के बगीचे में गैस स्टेशन बनाया जाएगा। नगर निगम की इस जमीन पर कंपनी स्टेशन बनाने के लिए तैयार है। निगम के अनुसार अब कंपनी दाड़नी के बगीचे से न्यू शिमला तक एनएच के किनारे पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने एनएच से खुदाई कर पाइपलाइन बिछाने की अनुमति मांगी है। न्यू शिमला क्षेत्र में भी सड़क किनारे यह पाइपलाइन बिछनी है। इसके लिए नगर निगम में आवेदन कर मंजूरी मांगी है।




पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को होगा फायदा
न्यू शिमला क्षेत्र में पांच हजार से ज्यादा रसोई गैस उपभोक्ता हैं। पाइपलाइन बिछने के बाद यह कंपनी से रसोई गैस के कनेक्शन ले सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि पाइपलाइन से मिलने वाली रसोई गैस सिलिंडर के मुकाबले सस्ती होगी। शहर में इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडर 955 रुपये में मिल रहा है। एक सिलिंडर के बराबर पाइपलाइन से मिलने वाली गैस करीब 600 से 700 रुपये में मिलेगी। यह सस्ती तो होगी ही, साथ में बिना रुकावट आपूर्ति मिलेगी। बुकिंग का झंझट भी नहीं रहेगा। हालांकि शिमला जैसे पहाड़ी इलाके में पहली बार पाइपलाइन से गैस आपूर्ति की योजना शुरू हो रही है। यह कितनी कामयाब रहती है, लोग इससे कनेक्शन लेने के लिए कितने तैयार होते हैं, इसका आने वाले दिनों में ही पता लगेगा। न्यू शिमला के बाहर शहर के बाकी इलाकों में भी इसे शुरू करने का दावा है।
विज्ञापन




न्यू शिमला से शुरू होगी योजना : निदेशक
नगर निगम के प्रोजेक्ट निदेशक धीरज चंदेल ने कहा कि कंपनी न्यू शिमला क्षेत्र से इस योजना को शुरू करने जा रही है। पाइपलाइन बिछाने के लिए नगर निगम और एनएच से मंजूरी मांगी है। प्रयास है कि जल्द इस योजना को सिरे चढ़ाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें