अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा ही दिया जाना है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने फरवरी 2017 तक 12 सिलेंडरों का कोटा ले लिया है, उन्हें मार्च महीने में गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार की कीमत वसूली जाएगी। केंद्र सरकार ने एक वित्तीय वर्ष के दौरान 12 सिलेंडर देने का फैसला लिया है। हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर 87 रुपये महंगा हो गया है।
मार्च महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 794 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को कुल 844 रुपये चुकाने पड़ेंगे।