फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price Hike: हिमाचल में घरेलू 50 और वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर 350 रुपये महंगा, जानें नए दाम

Wed, 01 Mar 2023 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

होली से पहले तेल विपणन कंपनियों ने हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दे दिया है। प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 50 और व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 350 रुपये बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
एलपीजी के दाम बढ़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगों के त्योहार होली से पहले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 50 और वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर में 350.50 रुपये की वृद्धि हुई है। हिमाचल प्रदेश में होम डिलीवरी समेत अब 1,205 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर मिलेगा, जबकि वाणिज्यिक गैस सिलिंडर का मार्च के लिए दाम 2,300 रुपये तय हुआ है। राजधानी शिमला में मार्च में घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 1,150 रुपये तय हुआ है। घर तक सिलिंडर पहुंचाने का 55 रुपये शुल्क लगेगा। प्रदेश के अन्य जिलों में होम डिलिवरी के चार्ज अलग-अलग हैं। वाणिज्यिक सिलिंडर महंगा होने से ढाबों, रेस्तरां और होटलों में खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। इस माह होली का पर्व है। ऐसे में रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए पकवान और मिठाइयां खरीदना महंगा हो सकता है।

 

कांग्रेस ने खोला मोर्चा

विज्ञापन

उधर, गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने पर प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर केंद्र पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया है। मुकेश ने लिखा है कि जनता पूछ रही है कि अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें