फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में रसोई गैस सिलिंडर 43, व्यावसायिक 110 रुपये महंगा

Mon, 01 Jun 2020 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल में रसोई गैस सिलिंडर 43 रुपये महंगा हो गया है। जून में घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 634.50 रुपये तय हुआ है। होम डिलीवरी के 52.50 रुपये अलग देने होंगे। इस माह सिलिंडर लेने के लिए कुल 687 रुपये चुकाने होंगे। केंद्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी राशि अभी तय नहीं है। दो से तीन दिन के भीतर इसकी स्थिति स्पष्ट होगी। व्यावसायिक सिलिंडर भी 110 रुपये महंगा हो गया है। इस माह 1172.50 रुपये में व्यावसायिक सिलिंडर मिलेगा। इसमें 59 रुपये के डिलीवरी चार्ज भी शामिल हैं।

विज्ञापन



अप्रैल और मई में गैस सिलिंडर के दाम कम होने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली थी। अब जून में अनलॉक वन शुरू होने के साथ ही गैस सिलिंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। गैस सिलिंडरों की बढ़ी हुई कीमतें पहली जून से पूरे प्रदेश में लागू हो गई हैं। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक घरेलू उपभोक्ताओं को 12 सिलिंडर सब्सिडी कोटे के तहत मिलेंगे। सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को सिलिंडरों की बाजार कीमत चुकानी होगी। शेष उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार सब्सिडी की राशि बैंक खाते में डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें