फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को राहत, इतने रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलिंडर

Fri, 02 Aug 2019 11:41 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडरों के दाम में लगातार दूसरे महीने कमी की गई है। अगस्त में घरेलू गैस सिलिंडर 618.50 रुपये में मिलेगा। इस माह नॉन सब्सिडी गैस सिलिंडर के दाम 62.50 रुपये कम हुए हैं।

विज्ञापन


पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को 118.24 रुपये की बैंक खाते में सब्सिडी वापस आएगी।  जुलाई में रसोई गैस सिलिंडर के दाम 97.50 रुपये घटे थे। अब लगातार दूसरे महीने दाम घटे हैं।

इस माह सिलिंडर 618.50 रुपये में मिलेगा। घरेलू सिलिंडरों की होम डिलीवरी के 50 रुपये उपभोक्ताओं को अलग से देने होंगे। कुल मिलाकर इस माह में सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 668.50 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 127 रुपये घटने के बाद सिलिंडर 1097 रुपये में मिलेगा। पहली अगस्त से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें