फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: शमशी में एलपीजी लीकेज से सिलिंडर फटा, पति-पत्नी झुलसे

Sat, 05 Oct 2024 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)

सार

 कुल्लू जिले की तहसील भुंतर के तहत शमशी में शुक्रवार देर रात गैस सिलिंडर में लीकेज के चलते धमाका हो गया। 
विज्ञापन
आग(सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की तहसील भुंतर के तहत शमशी में शुक्रवार देर रात गैस सिलिंडर में लीकेज के चलते धमाका हो गया। कमरे में लगी आग को बुझाते समय बुजुर्ग पति-पत्नी दोनों झुलस गए हैं। दोनों को उपचार के लिए अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल किया गया है, जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शाम करीब दस बजे शमशी में मोहन लाल पुत्र लुहारू राम अपनी पत्नी टिक्की देवी के साथ घर में थे। किचन में गैस सिलिंडर से लीकेज हो रही थी। इसी बीच अचानक लाइट ऑन करने के साथ ही जोर से धमाका हुआ।

विज्ञापन


धमाके के बाद दोनों के कपड़ों और पर्दों में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दोनों आग बुझाते समय झुलस गए। हालांकि, 58 साल की महिला टिक्की देवी अधिक झुलसी है। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहुंचाया गया, यहां पर दोनों उपचाराधीन हैं। घटना की सूचना दमकल विभाग कुल्लू को दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। पुलिस अधीक्षक डॉॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि हादसे में पति और पत्नी आग बुझाते हुए झुलस गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें