फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में महंगा हुआ गैस सिलेंडर, ये हैं नए रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर 48 रुपये महंगा हो गया है। जनवरी में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 761 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस महीने 711 रुपये सिलेंडर का दाम तय हुआ है, जबकि 50 रुपये होम डिलीवरी चार्जिस हैं। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़े उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार करीब 250 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी।
विज्ञापन


योजना से नहीं जुड़ने वालों को कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। ऐसे उपभोक्ताओं को वैट के 11 रुपये अतिरिक्त भी चुकाने पड़ेंगे। दिसंबर में योजना से नहीं जुड़ने वालों को 722 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। उधर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 78 रुपये बढ़े हैं। इस महीने 1350 रुपये में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। 70 रुपये के डिलीवरी चार्जिस अतिरिक्त देने होंगे।

दिसंबर में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 663 और कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1272 रुपये था। प्रदेश के करीब एक लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद है। पहल योजना से नहीं जुड़ने पर इन उपभोक्ताओं को सिलेंडर की पूरी कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सरकार ने बंद की हजारों उपभोक्ताओं की सब्सिडी

योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को गैस कंपनियां हर माह सब्सिडी की राशि बैंक खाते में लौटाती है। योजना से लिंकेज नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अन्य उपभोक्ताओं के मुकाबले वैट की राशि भी अतिरिक्त चुकानी पड़ रही है। प्रदेश में 14 लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं। घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम पहली जनवरी से बढ़ गए हैं।

वहीं, प्रदेश में हजारों उपभोक्ताओं को नए साल से गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी। दस लाख की सालाना आय वालों के दायरे में प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, एचएएस, एचपीएस, डॉक्टर, क्लास वन और क्लास टू अफसर आ रहे हैं। करीब 50 हजार उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गैस सब्सिडी स्वयं छोड़ दी है। अब केंद्र सरकार की सख्ती के बाद हजारों और उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें