फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ होली उत्सव शुरू

Thu, 30 Jan 2020 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में वसंत पंचमी के दिन अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ होली उत्सव शुरू हो गया है। कुल्लू में वीरवार दोपहर करीब सवा एक बजे रघुनाथ की रथयात्रा शुरू हुई। रथ खींचने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी। इससे पहले भगवान रघुनाथ करीब 12.15 बजे अपने देवालय रघुनाथपुर से पालकी में सवार होकर पूरे लाव लश्कर के साथ रथ मैदान पहुंचे। मैदान में वसंत पंचमी और होली उत्सव की रस्मों को निभाया गया।

विज्ञापन


पहले राम-भरत का मिलन हुआ और बाद में हनुमान ने लोगों को गुलाल लगाया। इसके बाद भगवान रघुनाथ रथ में सवार होकर ढालपुर मैदान स्थित अस्थायी शिविर पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। अगले 40 दिनों तक कुल्लू के वैरागी समुदाय के लोगों की ओर से अपने समुदाय में घर-घर जाकर होली के गीत गाए जाएंगे। इस दौरान बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए उनके चरणों पर गुलाल डाला जाएगा।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
छोटों को आशीर्वाद देने के लिए उनके सिर पर गुलाल डालेंगे। बराबर उम्र के लोग ही एक दूसरे के गाल पर गुलाल लगाएंगे। इस दौरान वैरागी समुदाय के लोगों की ओर से गाए जाने वाले गीत ब्रज भाषा में ही होते हैं। गोपाल कृष्ण महंत, विनोद महंत ने कहा कि इस दौरान ...हरो रे भोले नाथ दिंगबर, अब तो कष्ट हरो, ...मैं न लड़ी थी शाम निकस गया, ... मैं कैसे होरी से खेलूं सांवरिया जी के संग, रंग में,...शिवों के संग भोले नाथों के संग होरी खेलन में जांऊ आदि ब्रज भाषा में कई गीत गाए जाते हैं।

भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि वसंत के साथ फूलों का खिलना शुरू हो जाता है। कुल्लू जिले में होली का आगाज भी हो जाता है। उन्होंने बताया कि होली तक महंत समुदाय के लोग टोलियों में जाकर होली का गायन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें