फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव में हिमाचल कांग्रेस के खर्चे का ऑडिट शुरू, हाईकमान को जाएगी रिपोर्ट

Mon, 08 Jul 2019 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के हुए खर्चे को लेकर ऑडिट शुरू हो गया है। चुनाव खर्चे पर सवाल उठाते हुए हाईकमान से यह मामला प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के धुर विरोधियों ने लिखित तौर पर उठाया था। इस पत्र में नेताओं ने कहा था कि हाईकमान अगर पिछले छह साल की अवधि के खर्चों का ऑडिट करवा रहा है तो लोकसभा चुनाव खर्चों का ऑडिट भी कराया जाए। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में हाईकमान से प्रदेश कांग्रेस को करीब 2.50 करोड़ की राशि प्रचार के लिए भेजी गई थी। इसमें कितनी राशि प्रत्याशियों को दी गई और कितनी राशि प्रचार में खर्च की है? स्टार प्रचारकों के हेलिकॉप्टर पर कितनी राशि व्यय की गई है। ऐसे पहलुओं को लेकर लोकल ऑडिट कराया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने किन-किन मदों पर यह राशि खर्च की है, इसे भी ऑडिट में शामिल किया गया है। 

प्रदेश कांग्रेस ने ऑडिट करवाने को एक ऑडिटर और एक सहायक की  तैनाती की है। ऑडिट कर रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजी जाएगी। हाईकमान इसके बाद छह साल के खर्चों का ऑडिट भी कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन


नए प्रदेशाध्यक्ष की तैनाती से कुछ समय पहले प्रदेश कांग्रेस के खाते से करीब 11 लाख की राशि ब्लॉक कांग्रेस और कामगार संगठन के खातों में हस्तांतरित कर दी गई थी। यह राशि किस कारण से किस मकसद के लिए दी गई है, इसकी भी जांच की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें