फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही सरकारी हेलीकॉप्टर खराब, उड़ानें भी बंद

Sat, 27 Apr 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सरकार का हेलीकॉप्टर बीते कई दिनों से खराब चल रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से इसे सचिवालय सामान्य प्रशासन को वापस करने के बाद सरकार ने जनजातीय क्षेत्र में भेज दिया। ताकि वहां पर मरीजों को इधर से उधर ले जाया सके।

विज्ञापन


कुछ समय तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से मरीजों को सेवाएं उपलब्ध कराई गई लेकिन अब यह हेलीकॉप्टर खराब होकर अनाडेल मैदान में खड़ा है। सचिवालय सामान्य प्रशासन की मानें तो तकनीकी खराब के चलते हेलीकॉप्टर खराब है।

ठीक करने के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया है। इससे पहले जब यह हेलीकाप्टर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास होता था तो यह खड़ा नहीं रहा है। आचार संहिता के लगने के कुछ दिन बाद यह हेलीकॉप्टर हांफ गया है। 
विज्ञापन


लोगों को हो रही परेशानी
जनजातीय दुर्गम क्षेत्रों और बर्फीले इलाकों में मरीजों को पीठ पर उठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को कुर्सी और बिस्तरे पर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें