जरूर दें वोट, औरों को भी करें प्रेरित
डीसी ने सभी से आग्रह किया कि स्वयं भी मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, नोडल अधिकारी स्वीप एवं नगर निगम की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रियंका चंद्रा, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर, सोलन होटल बार एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिंद्र कुमार व सचिव जतिन साहनी सहित अभियान से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
डिपुओं में राशन के साथ दे रहे मतदान आमंत्रण पत्र
मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन चंबा ने अनूठी पहल की है। अब उचित मूल्य की दुकानों में लोगों को राशन के साथ-साथ मतदान करने के लिए आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टर भी दिए जाएंगे। मंगलवार को उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टरों को लाॅन्च किया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चंबा राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम अरुण शर्मा और स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिले में स्थित 500 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों पर राशन लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों को आमंत्रण पत्र और पोस्टर दिए जाएंगे।