फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मंडप में नवदंपती ने लिया मतदान करने का संकल्प

Wed, 17 Apr 2019 09:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
वोट देने का संकल्प लेता नवदंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के सनातन धर्मसभा मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे नवदंपती ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट देने का संकल्प लिया है। पहली बार वोट दे रही दुल्हन ने कहा कि जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की भावना से हटकर देश के विकास और प्रगतिशील भारत के लिए मैं अपने बहुमूल्य वोट का अवश्य इस्तेमाल करूंगी। जोगिंद्रनगर की प्रिया शर्मा ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में अपना पहला मतदान करने जा रही है।

विज्ञापन


चुनाव में वोट डालकर हम जिम्मेदार नागरिक के साथ एक ईमानदार सरकार का गठन कर पाएंगे। इससे पहले प्रिया शर्मा के पति गिरीश गौरव से मतदान पर पूछे गए एक सवाल में उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में लोकतंत्र का अलग महत्व है। इसलिए हमें मतदान करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। लोकतंत्र के बड़े पर्व के लिए युवा मतदाता तैयार हो रहे हैं। इसलिए युवा मतदाता चुनाव में मतदान का महत्व समझें।

विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब हम सब वोट की कीमत समझेंगे। मतदान पर नवदंपती का यह संकल्प शादी समारोह में उपस्थित लोगों के लिए भी विशेष चर्चा का विषय बना रहा।

प्रिया शर्मा स्थानीय महाविद्यालय में बीएससी संकाय की छात्रा रही है और अब उसकी शादी जिला कांगड़ा के रैहन गांव के निवासी गिरीश गौरव के साथ हुई है। गौरव जोगिंद्रनगर की निर्माणाधीन उहल तृतीय परियोजना में कार्यरत है। बुधवार को जोगिंद्रनगर के सनातन धर्मसभा मंदिर में दोनों परिणय सूत्र में बंधे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें