मोदी, शाह और नड्डा कर चुके चारों संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं
भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी जनसभाएं कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मई को शिमला संसदीय सीट के नाहन व मंडी और 25 मई को गृह मंत्री अमित शाह ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंब और कांगड़ा सीट के धर्मशाला में जनसभाएं कीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले ही राज्य में चारोें संसदीय हलकों को जनसभाओं और पन्ना प्रमुख सम्मेलनों से कवर कर चुके हैं। अब वह 28 मई को किन्नौर और रामपुर आएंगे।
राहुल, खरगे भी कर चुके हिमाचल में जनसभाएं
कांग्रेस पार्टी के बड़े स्टार प्रचारकों में से राहुल गांधी ने 26 मई को शिमला संसदीय सीट के नाहन और उसके बाद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना में दो बड़ी जनसभाएं कीं। राहुल से एक दिन पहले 25 मई करे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी रोहड़ू में जनसभा और शिमला में प्रेस वार्ता की। प्रियंका गांधी सोमवार को आएंगी।