फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: मंडी संसदीय क्षेत्र में तीन दिन किया जाएगा प्रत्याशियों के चुनाव व्यय का निरीक्षण

Fri, 17 May 2024 01:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव व्यय खातों का निरीक्षण तीन दिन 21, 25 और 29 मई को किया जाएगा। 
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर एवं डीसी मंडी अपूर्व देवगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव व्यय खातों का निरीक्षण तीन दिन 21, 25 और 29 मई को किया जाएगा। चुनाव व्यय निगरानी 2024 के निर्देशों के अनुसार और व्यय पर्यवेक्षक के साथ परामर्श के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले लोकसभा प्रत्याशियों के चुनाव व्यय के खातों के निरीक्षण के लिए तीन तिथियां अधिसूचित की गई हैं। निरीक्षण डीआरडीए हॉल में 21, 25 और 27 मई को 11: 00 बजे से किया जाएगा।

विज्ञापन


 रिटर्निंग ऑफिसर  ने सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, उनके चुनाव एजेंटों, व्यय एजेंटों से अनुरोध किया है कि वे नामांकन पत्र भरने के समय उन्हें दिए गए रजिस्टरों के साथ इन तीन दिनों में निरीक्षण में भाग लें। रजिस्टर के पार्ट ए में उम्मीदवारों के रोजाना चुनाव व्यय का लेखा-जोखा, पार्ट-बी कैश रजिस्टर और पार्ट-सी में खर्चों के बिल और वाउचर आदि दर्ज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें