फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: सुक्खू सरकार ने भी किया महिलाओं को लक्षित, प्यारी बहना योजना से बिछाई बिसात

Fri, 15 Mar 2024 10:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना लाकर कांग्रेस ने विपक्षी भाजपा के हाथ लगा एक मुद्दा छीनने का प्रयास किया है। यह कांग्रेस की चुनाव से पूर्व की गारंटी थी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के लिए हर महीने 1500-1500 रुपये की गारंटी लागू करने का फैसला लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आधी आबादी को लक्षित किया है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना लाकर कांग्रेस ने विपक्षी भाजपा के हाथ लगा एक मुद्दा छीनने का प्रयास किया है। यह कांग्रेस की चुनाव से पूर्व की गारंटी थी। पिछले विधानसभा सत्रों में भी भाजपा इस गारंटी काे लेकर कांग्रेस पर हमलावर रही। 

विज्ञापन

भाजपा ने इस गारंटी को बड़ा मुद्दा बनाकर विपक्ष पर आरोप लगाए कि महिलाओं से झूठा वायदा कर सत्ता मिली है। इसी पर पलटवार कर सीएम सुक्खू ने चुनाव से ठीक पहले इस गारंटी को लागू करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने चुनाव से ठीक पहले इससे महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक संदेश देने की कोशिश की है। 

सरकार करीब 80 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी है। पर राज्य सरकार के इस योजना को लागू करने पर सालाना करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस योजना का लाभ करीब पांच लाख से अधिक महिलाओं को होगा। कांग्रेस के रणनीतिकार मानते हैं कि चुनाव में इसका लाभ मिल सकता है। 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने लाहौल स्पीति जिले की सभी महिलाओं के लिए सबसे पहले यह गारंटी लागू की। अब पूरे प्रदेश के लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिए गए हैं। सरकार इस दावे को भुना रही हैं कि 1500 रुपये प्रतिमाह मिलने से महिलाएं अपने घरेलू खर्च को पूरा करने के साथ-साथ अपने बच्चों की शिक्षा का खर्च भी स्वंय उठाने में सक्षम होंगी। 
विज्ञापन

इसके साथ-साथ कॉलेज की छात्राओं का भविष्य संवारने के लिए वरदान साबित होगी। खास तौर से समाज के गरीब वर्ग की लड़कियों के जीवन को रोशन करने में यह गारंटी सहायक होगी। सरकार के प्रमुख सलाहकार मीडिया नरेश चौहान कहते हैं कि मुख्यमंत्री सुक्खू की सोच पर आधारित महिला सम्मान निधि योजना लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की नीति और नीयत पर मुहर लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें