अनुराग की पत्नी शेफाली के पास भी करीब 96 लाख की संपत्ति है। अनुराग पर 1.43 करोड़ का ऋण भी है। अनुराग ठाकुर और उनकी पत्नी शेफाली के पास 2009 में करीब 7.75 लाख के आभूषण थे अब दोनों के पास करीब 56 लाख के आभूषण है। अनुराग के पास 103 ग्राम के आभूषण हैं जिनकी कीमत करीब 7.21 लाख है। पत्नी शेफाली के पास 690 ग्राम आभूषण हैं जिनकी कीमत 48.30 लाख रुपये है। इनके पास एक लाख का स्टोन भी है। अनुराग के पास पंजाब के कपूरथला, जालंधर, कांगड़ा के धर्मशाला, कुल्लू और समीरपुर में लाखों की जमीन है। जालंधर में आवासीय भवन भी है।
अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा
अपराधिक मामले : अनुराग ठाकुर पर सर्वोच्च न्यायालय में तीन केस लंबित हैं। अनुराग को किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।
अनुराग और उनकी पत्नी शेफाली ने पिस्तौल रखी है। अनुराग के नाम 3.25 लाख और शेफाली के नाम 2.50 लाख की पिस्तौल है। शेफाली की पिस्तौल बेल्जियम निर्मित है। अनुराग और उनकी पत्नी के नाम कोई गाड़ी नहीं है।
शिक्षा : अनुराग ठाकुर की पढ़ाई जालंधर से ही हुई है। दसवीं और बाहरवीं दयानंद मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालंधर से की है जबकि बीए गुरुनानक देव विवि अमृतसर से मान्यता प्राप्त दोआबा कॉलेज से पास की है।
विस उपचुनाव मारकंडा और पत्नी पर 20-20 लाख का ऋण
विधानसभा क्षेत्र लाहौल-स्पीति से बतौर आजाद प्रत्याशी उपचुनाव लड़ रहे डॉ. रामलाल मारकंडा के पास 21 और पत्नी के पास 6,000 की नकदी है। यूको बैंक शिमला में डॉ. मारकंडा के नाम 8,85,767 रुपये, कॉर्पोरेट बैंक शिमला में 9,07,300 रुपये, पीएनबी शिमला में 6,000 रुपये, एसबीआई शिमला में 2,000 रुपये की सेविंग है। जबकि पत्नी के नाम पर यूको बैंक शिमला में 4,58,882 रुपये और एसबीआई कुल्लू में 20,772 पर की सेविंग है। डॉ. मारकंडा के पास 24.78 लाख रुपये की एक स्कॉर्पियो, 92 ग्राम सोना, पत्नी के पास 478 ग्राम सोना है। इसके अतिरिक्त मारकंडा के पास करीब 84 लाख रुपये की जमीन है। पत्नी के नाम 1.79 करोड़ की जमीन और अन्य संपत्ति है। मारकंडा पर वाहन का करीब 20 लाख रुपये को लोन, पत्नी पर भी 20 लाख रुपये का हाउस लोन है। संवाद