फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: शक्ति प्रदर्शन के साथ डॉ. राजीव भारद्वाज और सतपाल रायजादा ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Fri, 10 May 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/हमीरपुर

सार

कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. राजीव भारद्वाज, जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी डाॅ. राजीव भारद्वाज, कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया चाैथे दिन भी जारी रही। कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने से पहले उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता पुलिस मैदान धर्मशाला में एकत्रित हुए। इस दौरान कांगड़ा-चंबा जिलों से विभिन्न विधायकों की अगवाई में कार्यकर्ता पहुंचे थे। पुलिस मैदान में एकत्रित होने के बाद एक रैली निकाली गई। यह रैली पुलिस मैदान से लेकर कचहरी अड्डा धर्मशाला तक निकाली गई और कचहरी अड्डा में एक जनसभा को संबोधित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने जहां कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखा, वहीं मोदी सरकार के किए गए कार्यों को भी जनता के बीच रखा।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्यों को 20 लोगों को बताएं और उन्हें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करें। रैली में कांगड़ा-चंबा के कई विधायक, पूर्व विधायकों सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर से सतपाल रायजादा, सुजानपुर से कैप्टन रंजीत ने भरा पर्चा
लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को कुल 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 2 कवरिंग कैंडिडेट भी शामिल हैं। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सतपाल सिंह रायजादा के बाद उनकी धर्मपत्नी अंजना देवी ने कांग्रेस की कवरिंग कैंडिडेट के रूप में पर्चा भरा। इस मौके पर सीएम सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहे। भारतीय जवान किसान पार्टी के कुलवंत सिंह ने भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने भी शुक्रवार को ही पर्चे भरे। राजेंद्र राणा के कवरिंग कैंडिडेट के रूप में उनकी धर्मपत्नी अनीता कुमारी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा के साथ हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर मौजूद रहे। इनके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों अनिल राणा और राजेश कुमार ने भी पर्चे भरे। विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर में शुक्रवार को केवल भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें