फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ठाकुर असली नहीं, नकली शेर: वीरभद्र

Thu, 02 May 2019 07:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बेचारे जयराम ठाकुर बड़ी मुश्किल से तो मुख्यमंत्री बने हैं। वह मुख्यमंत्री जयराम को पहले बहुत शरीफ समझते थे। पालमपुर विस क्षेत्र के नगरी में जनसभा में वीरभद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद को शेर कह रहे, लेकिन वह असली नहीं नकली शेर हैं।

विज्ञापन


उन्होंने जयराम ठाकुर को सलाह देते हुए कहा कि वह अच्छे हैं तो अच्छे रहें और जनता का काम करें। कांग्रेस ने विकास में कोई भेदभाव नहीं किया है। जयराम सरकार भाजपा विधायकों को विकास का पैसा दे रही लेकिन कांग्रेस समर्थित विधायकों से वह भेदभाव कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट के बहुत दावेदार थे, जिनको टिकट न मिला वह मायूस बैठे हैं और आज पवन काजल को अपना दोस्त मान रहे हैं। पवन काजल को किसी की नजर न लगे।
विज्ञापन


शांता ही नहीं, मैं भी ले रहा चुनाव लड़ाने का आनंद
वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ही नहीं बल्कि वह भी चुनाव लड़ाने का आनंद ले रहे हैं। जब वह सत्ता में थे और अब बिना सत्ता के भी वह चुनाव लड़ाने का आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन

जयराम चार बार जन्म लेकर भी नहीं बन सकते वीरभद्र : मुकेश

नेता प्रतिपक्ष विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सोच समझ कर बयानबाजी करें।  वीरभद्र सिंह
के बराबर बनने के लिए जयराम को चार बार जन्म लेने पड़ेंगे।

सतपाल सत्ती किसी बड़े अस्पताल में इलाज करवाएं, इसके लिए वह जेपी नड्डा की भी सेवाएं ले सकते हैं। अग्निहोत्री ने पपरोला में कहा कि वीरभद्र सिंह राजनीति के भीष्म पितामह हैं।

अटल पर काजल का विवादित बयान
कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने नगरी में विवादित बयान दिया। कहा कि मोदी ने देश में अपनी वाहवाही के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को देश की हर खड्डों में घुमाया। मौत से पहले मोदी ने अटल को पूछा तक नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें