फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के नतीजों में छाया सोलन का पार्थ, देश में मिला तीसरा स्थान

Thu, 02 May 2019 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीबीएसई के घोषित नतीजों में सफलता की इबारत लिखने वाले सोलन के पार्थ सैनी दिन में करीब छह घंटे तक पढ़ाई करते रहे हैं। उनकी सफलता के पीछे दिन-रात की मेहनत है। पार्थ सोशल मीडिया पर एक्टिव तो हैं, लेकिन उनका फेसबुक अकाउंट नहीं है।

विज्ञापन


वे सिर्फ जरूरत के वक्त यू-ट्यूब और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते रहे हैं। गुरुवार को घोषित सीबीएसई नतीजों में पार्थ सैनी ने देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। पार्थ ने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। पार्थ नॉन मेडिकल के विद्यार्थी हैं। स्कूल में भी वह हर वर्ष टॉप करते रहे हैं। 

अमर उजाला से खास बातचीत में पार्थ ने बताया कि उनके पिता सुरेश कुमार सैनी निजी कंपनी में कार्य करते हैं। माता रितु सैनी गृहिणी हैं। वे गणित के विषय में थोड़े कमजोर थे, इसलिए उन्होंने ट्यूशन का सहारा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
वह करीब 6 घंटे पढ़ाई करते थे। यह रोजाना नहीं होता था, जब उनका मन करता था, तभी वह इतने समय पढ़ाई करते थे। परीक्षा आते ही वह पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगा देते थे।

पार्थ के अनुसार वह अब एक अच्छे कॉलेज से बीटेक करना चाहते हैं। टॉप करने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से पार्थ को उनके माता-पिता सहित स्कूल में सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने उनके माता-पिता और पार्थ को बधाई दी।

पार्थ की इस कामयाबी पर स्कूल प्रबंधन सहित उनके माता-पिता ने उनका मुंह भी मीठा करवाया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल ईजाबेला एगनिस, फादर स्टिफन, अध्यापक राज, अनुज बख्शी, रविंद्र, कुलदीप गौतम और चंद्रेश्वर शर्मा सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें