नेता प्रतिपक्ष विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सोच समझ कर बयानबाजी करें। वीरभद्र सिंह
के बराबर बनने के लिए जयराम को चार बार जन्म लेने पड़ेंगे।
सतपाल सत्ती किसी बड़े अस्पताल में इलाज करवाएं, इसके लिए वह जेपी नड्डा की भी सेवाएं ले सकते हैं। अग्निहोत्री ने पपरोला में कहा कि वीरभद्र सिंह राजनीति के भीष्म पितामह हैं।
अटल पर काजल का विवादित बयान
कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने नगरी में विवादित बयान दिया। कहा कि मोदी ने देश में अपनी वाहवाही के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को देश की हर खड्डों में घुमाया। मौत से पहले मोदी ने अटल को पूछा तक नहीं।