कहा कि वह जिलाध्यक्ष हैं और जब तक उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश नहीं मिलते, वह पद पर बने रहेंगे। वीरभद्र सिंह गुट पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया और कहा, वह वरिष्ठ नेता हैं और वे उनका आदर करते हैं।
गौर हो कि दीपक शर्मा को सुक्खू और शशि शर्मा को वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में दो जिला अध्यक्षों के होने से मामला खासी चर्चा का बन गया है। उधर, अब कार्यकर्ताओं के लिए भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है कि आखिर उनका असली सेनापति कौन है?
हॉट सीट मंडी में अध्यक्ष को लेकर मची उठापटक पर पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शर्मा को उनके पद से नहीं हटाया गया है। वह पद पर बने रहेंगे, जबकि शशि शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।