फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन दुर्योधन षड्यंत्र पर जल्द होगा बड़ा खुलासा: चंदेल

Fri, 26 Apr 2019 10:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
सुरेश चंदेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के सह संयोजक सुरेश चंदेल ने 2005 में भाजपा के सांसद रहते हुए पैसे के बदले सवाल करने के आरोप के बहुचर्चित ऑपरेशन दुर्योधन पर बड़ा खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में एक सवाल पर सुरेश चंदेल ने कहा कि उनके खिलाफ यह एक सुनियोजित षड्यंत्र था। इसमें कुछ अपने ही लोग शामिल थे। यह मामला अदालत के विचाराधीन है। लिहाजा, वह फैसला आने के बाद ही खुलासा करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस की ओर से संघ की आलोचना पर किए सवाल पर कहा कि कांग्रेस एक बड़ा प्लेटफार्म है, अलग-अलग विचारधारा के लोग उसमें सम्मिलित हैं। मैं यह समझता हूं कि संघ का भी अपना योगदान है, मैंने उसमें रहते हुए अच्छी बातें सीखीं और कांग्रेस नेताओं को भी सीखना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि सांसद अनुराग की कार्यप्रणाली को लेकर लोकसभा क्षेत्र में सवाल हैं। ग्लैमर ज्यादा होने के कारण अनुराग का जनता से कम क्रिकेट से ज्यादा जुड़ाव रहा है। ग्लैमर में रहने वालों को पसीने से लथपथ होकर लोगों से मिलने में काफी कठिनाई पेश आती है।

इसी के चलते जनता को उनके दर्शन कभी दुबई से, कभी इंग्लैंड से तो कभी कहीं से होते रहे हैं। जिसे देख वह सोचते रहे कि शायद उन्हें टीवी पर देखकर जनता संतोष कर लेगी, लेकिन जनता की कुलबुलाहट बढ़ती रही कि जिसे उन्होंने चुना है उन्होंने उसे वोट दुबई जाने के लिए नहीं दिया।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक विक्कू, कांग्रेस नेता दीपक लट्ठ, देसराज गौतम, अखिल अग्निहोत्री मौजूद रहे। 

विज्ञापन

चुनावों में होगा सांसद बदलो का नारा : मुकेश

फाइल फोटो
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस चुनाव में सांसद बदलो कांग्रेस का मुख्य नारा होगा। क्योंकि सांसद अनुराग ने जनता से कई वायदे किए, लेकिन धरातल पर कोई भी उतर नहीं पाया है।

क्षेत्र में ऊना-हमीरपुर रेल लाइन, 22 हजार करोड़ के नेशनल हाईवे, सेंटर यूनिवर्सिटी, ट्रिप्पल आईटी, पीजीआई अस्पताल, एम्स आदि वायदे किए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। दिल्ली से क्षेत्र में आए प्रोजेक्ट में सांसद को कोई योगदान नहीं है। जिससे इस बार हमीरपुर संसदीय सीट कांग्रेस जीतेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें