फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में मुझे निष्क्रिय करना चाहते थे कुछ लोग: चंदेल

Sat, 27 Apr 2019 07:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह संयोजक सुरेश चंदेल ने कहा कि ऑपरेशन दुर्योधन उनके खिलाफ महज एक षड्यंत्र था। भाजपा में उन्हें कुछ लोग निष्क्रिय करना चाहते थे। भाजपा की जयराम सरकार की कोई चमक नहीं।  

विज्ञापन


चंदेल ने कहा कि पहले भाजपा परिवार की तरह कार्य करती थी लेकिन अब मनमानी चलती है। अब भाजपा में वैसा नहीं होता है। चुनाव के समय भाजपा में गलत तरीके से अपना प्रभाव दिखाते हैं।

भाजपा के कुछ उन्हें राजनीतिक तौर पर खत्म करने की कोशिश कर रहे थे। फिर सोचा कि  क्यों न भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाऊं। काम करने वाले नेता दूसरे दलों में आकर भी काम करते हैं और लंबे समय तक टिकते हैं।
विज्ञापन


चंदेल ने कहा कि मैं राहुल गांधी, आनंद शर्मा, वीरभद्र सिंह और कुलदीप सिंह राठौर का आभारी हूं, क्योंकि इन नेताओं ने कांग्रेस में लाया है। उन्होंने कहा कि सह संयोजक के नाते वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें