फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांडिल ने कभी नहीं उठाया हाटी समुदाय का मामला : कश्यप

Sat, 27 Apr 2019 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा सीट शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व में दो बार सांसद रहे धनीराम शांडिल ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने का मामला कभी नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीयता के मुद्दे के साथ ही चुनाव लड़ रही है। सुरेश कश्यप ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता की। 

विज्ञापन


कश्यप ने शिमला से मौजूदा भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को मिले 70 नेशनल हाईवे में से शिमला संसदीय क्षेत्र को 27 नेशनल हाईवे हासिल हुए हैं। इसका सारा क्रेडिट वीरेंद्र कश्यप को ही जाता है।

कश्यप ने कहा कि भाजपा सेब को विशेष श्रेणी उत्पाद घोषित करने के लिए भी सदैव प्रयासरत रही है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा के राज्य प्रवक्ता शशिदत्त शर्मा और खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें