फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाने के बीच चंदेल दिल्ली रवाना

Wed, 03 Apr 2019 10:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सुरेश चंदेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दोबारा बुलाए जाने के बीच हमीरपुर से भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ थे और अब दिल्ली पहुंच गए हैं।  

विज्ञापन


हमीरपुर सीट से जिन नेताओं का नाम कांग्रेस के टिकट के लिए चल रहा है, उस पैनल में चंदेल का नाम अभी तक शामिल बताया जा रहा है। हालांकि टिकट की रेस में कांग्रेस के दूसरे दावेदार उनसे आगे माने जा रहे हैं।

इसके बावजूद चंदेल को अभी भी टिकट मिलने की उम्मीद है। चंदेल भाजपा से भी टिकट मांग रहे थे, लेकिन यहां से चौथी बार लगातार अनुराग ठाकुर को टिकट मिला। इसी से निराश चंदेल कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में चले गए।
विज्ञापन


चंदेल ने मंगलवार को बताया कि वह दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि टिकट पर फैसला कांग्रेस हाईकमान को लेना है। कहा, फि लहाल वह किसी नेता से नहीं मिल रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें