फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशन कपूर को 2 लाख वोट से जिताया तो नाचूंगा: शांता कुमार

Sat, 13 Apr 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
शांता कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के सियासी सारथी बने शांता कुमार धर्मशाला में महिला मोर्चा के सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान माहौल कुछ ऐसा बना कि भाजपा महिला कार्यकर्ता नाचने लगीं। उन्होंने किशन कपूर और शांता कुमार को भी आमंत्रित किया।

विज्ञापन


कपूर तो थोड़ा बहुत नाचे लेकिन शांता कुमार हाथ जोड़कर मंच पर बैठे रहे। अपने संबोधन के दौरान शांता कुमार ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे किशन कपूर को अगर 2 लाख से अधिक वोटों से जिताएंगी तो वह उनके साथ नाचेंगे भी और उन्हें गाना भी सुनाएंगे।

शांता कुमार के इतना कहते ही पंडाल ठहाकों और तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि मंडी में बेईमानी की राजनीति हो रही है। पंडित सुखराम ने अपने फायदे के लिए 5 बार पार्टी बदली।
विज्ञापन


सुखराम परिवार को तो टिकट से मतलब होता है, चाहे इसे खरीदना ही क्यों न पड़े। सुखराम अपने पोते को जिताने के लिए मंडी में 100 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। दिल्ली में सुखराम के समधी राजीव करोड़ों रुपये देकर मंडी की जनता को खरीदना चाहते हैं। पर हिमाचल की जनता बिकाऊ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें