फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में गरजेंगे राहुल गांधी, पुलिस मैदान में होगी जनसभा, तैयारियां पूरी

Thu, 16 May 2019 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को शिमला संसदीय सीट के तहत सोलन में जनसभा करेंगे। पुलिस मैदान सोलन में राहुल गांधी की सुबह 11 बजे जनसभा होगी। रैली सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता 13 मई को सोलन में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से बड़ी जनसभा करवाने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने पुलिस मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। एसपीजी ने भी सोलन शहर में डेरा डाला हुआ है। शहर के चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। हिमाचल में चुनाव प्रचार पर रोक लगने से पहले कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

13 मई को राहुल गांधी ने ऊना में चुनावी जनसभा की थी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोलन के ठोडो मैदान में रैली हुई थी। राहुल गांधी का भी 13 मई को ही ऊना के साथ सोलन में जनसभा करने का कार्यक्रम था लेकिन निर्धारित समय के भीतर जनसभा के लिए आवेदन नहीं करने के चलते कांग्रेस की रैली नहीं हो पाई थी।

ऐसे में अब प्रधानमंत्री की रैली का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी का शुक्रवार को सोलन में कार्यक्रम रखा है। जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें