एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिला शिमला के ठियोग के आलू मैदान में गरजेंगी। प्रियंका की 14 मई की सुबह 10 बजे रैली होगी। वह दो घंटे ठियोग में रहेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका की हिमाचल में यह पहली चुनावी रैली है।
कांग्रेस इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने कहा कि ठियोग में कांग्रेस की स्टार प्रचारक और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी की रैली अब 14 मई को सुबह दस बजे होगी।
एआईसीसी से फाइनल सूचना दे दी गई है। रैली ठियोग के आलू मैदान में होगी। प्रियंका करीब दो घंटे ठियोग में रहेंगी। इसके बाद लौट जाएंगी। कहा कि रैली के लिए जिला शिमला और आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भीड़ जुटाई जा रही है।
इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिले के विधायकों, पूर्व विधायकों और शिमला जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है।