फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी रैली में गैरहाजिरी के बहाने अनिल शर्मा पर कार्रवाई की तैयारी

Wed, 22 May 2019 10:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली में गैरहाजिरी के बहाने विधायक अनिल शर्मा पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। भाजपा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर उसकी विधायकी रद्द करने की मांग कर सकती है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा हाईकमान से चर्चा के बाद कार्रवाई होगी। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने 10 मई को मंडी के पड्डल मैदान में सांसद रामस्वरूप शर्मा के समर्थन में रैली को संबोधित किया था।

इसमें भाजपा विधायक अनिल शर्मा नहीं गए थे। पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा ने कांग्रेस से टिकट लेकर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन


बेटे को टिकट मिलने के बाद अनिल मंत्री पद छोड़ चुके हैं। उधर, अनिल शर्मा बोले कि उन्होंने पहले ही कहा था कि वह मंडी में प्रचार नहीं कर पाएंगे। उन पर एक्शन अगर उसी समय ले लिया जाता तो उचित होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें