पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस को वोट मांगने का हक नहीं है, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है। कहा कि जो कांग्रेस सेना को बुलेट प्रूफ जैकेट तक न दे पाई, वह देश की जनता का विश्वास कभी नहीं जीत पाएगी। धूमल ने गगरेट विस क्षेत्र के डंगोह खास, नंगल जरियाला एवं कुठेड़ा जसवाला आदि गांवों में जनसभाएं कीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही जहां सेना को वन रैंक वन पेंशन जैसा नायाब तोहफा दिया, वहीं देश की जनता को उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत एवं स्वच्छ भारत जैसी कल्याणकारी योजनाएं दीं। कहा कि अनुराग ठाकुर ने सांसद रहते हुए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इनमें दौलतपुर चौक तक ट्रेन पहुंचाना भी शामिल है।
इस दौरान विधायक राजेश ठाकुर, सुशील कालिया, राममूर्ति शर्मा, भाजपा प्रभारी रामप्रकाश पटियाल, जिला महासचिव विजय चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, गुलाम मोहम्मद, लक्ष्मी जरियाल, राजेश डोगरा, अरुण सूर्यवंशी, सतपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, सुभाष कंवर, केवल सिंह, वरिंद्र बॉबी, रघुवीर संगर, कु शल जसवाल, सेवानिवृत्त डीएसपी रमेश जसवाल आदि उपस्थित रहे।