फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, ये कहा

Tue, 07 May 2019 07:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मुंह से ‘अब होगा न्याय’ का नारा सुनकर ऐसा लगता है, जैसे सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली गई। कांग्रेस को 70 साल तक जनता से अन्याय करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार में डूबी नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक की कांग्रेस सरकारों ने देश की आम जनता की कमर इस तरह तोड़ कर रख दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता को न्याय दिलाने के लिए अभियान चलाना पड़ा। 

सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को लकड़ी के धुएं से आजादी दिलाई, गरीब जनता को पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया और किसानों को 6000 रुपए की सम्मान राशि देने की शुरुआत की।
विज्ञापन


जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सिर्फ ख्वाब में प्रधानमंत्री बनने का मजा ले सकते हैं।  जयराम ठाकुर ने कहा कि न्याय दिलाने का नारा देकर कांग्रेस आम चुनावों में जनता की आंखों में धूल झोंक रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 2014 में जनता को कांग्रेस की अन्याय और दमनकारी नीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए जनादेश मिला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘अब होगा न्याय’ के झूठे नारे से जनता को सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सत्ता में आना राहुल गांधी के चांद पर पहुंचने जैसा सपना है जो कभी पूरा नहीं होगा। लोकसभा में पिछली बार सिर्फ 44 सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार 40 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें