फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल बोले-भाजपा के सवालों का जवाब दें रामलाल ठाकुर

Fri, 17 May 2019 10:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर से कुछ सवाल पूछे थे, लेकिन उसका जवाब वह आज तक नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि शनिवार तक इन सभी सवालों के जवाब दें, जिससे लोगों को भी उनकी वास्तविकता पता लग सके।

विज्ञापन


बिलासपुर में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में धूमल ने कहा कि रामलाल पर उन्हीं की पार्टी के नेता ने भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मंत्री रहते हुए बिलासपुर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया, वह भी लोगों को बताएं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेना को खुली छूट दी है।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री वचित्र सिंह सहित दो अन्य लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, चुनाव सह प्रभारी संजीव कटवाल सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें