अरसे बाद धूमल और अनुराग भी इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तारीफों के पुल बांधते दिखे। तारीफ सुनने के बाद नड्डा ने भी यूपी की चुनावी व्यस्तता से दो दिन चुराकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को देने की बात कही। उधर, कांग्रेस में वीरभद्र-सुक्खू और बाली-सुधीर के बीच भी सियासी मिठास घोलने की काफी कोशिश हुई।
शांता ने रूठों को मनाया और पसीना भी बहाया
शांता कुमार 84 की उम्र में खूब पसीना बहा रहे हैं। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्रों के 17 विस क्षेत्रों में दो बार प्रचार करने के साथ चारों सीटों पर शांता अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। मंडी और कांगड़ा की सभी बड़ी रैलियों में शांता पहुंचे।
शांता रोजाना न्यूनतम 5 कार्यक्रमों में स्टार प्रचारक की तरह प्रचार कर रहे हैं। रूठों को मनाने में भी शांता कामयाब रहे। महेंद्र नाथ सोफत, प्रवीण शर्मा, बलदेव ठाकुर सहित कई पुराने नेताओं की एंट्री करवाने की शांता की कोशिश सफल रही।