बैठक में हरियाणा के आईजी कानून व्यवस्था हनीफ कुरैशी, उत्तराखंड के आईजी पीएसी एपी अंशुमान, आईजी एसटीएफ पंजाब परमोद बार, दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजीत सिंगला, चंडीगढ़ की एसपी कानून व्यवस्था निहारिका बट, जम्मू-कश्मीर के एसपी कानून व्यवस्था सुनील राज व आईबी के शिमला में संयुक्त उप निदेशक एस के नेगी के अलावा हिमाचल के एडीजी कानून व्यवस्था एसबी नेगी के अलावा आईजी व डीआईजी स्तर के कई अधिकारी उपस्थित थे।
मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, इसके तंत्र को पूरी तरह तोड़ने पर खास चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि तस्करी व संगठित नेटवर्क के बारे में राज्य जानकारी साझा करेंगे। अंतर्राज्यीय आपूर्ति रोकने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने, थाना स्तर, उपमंडल स्तर, जिला स्तर एवं खंड स्तर पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए समन्वय बैठकें की जाएंगी। अंतर्राज्यीय संचार नेटवर्क विकसित करने पर विचार किया गया। तस्करी करने वाले आरोपियों की जानकारी साझा करने, पेरोल न देने, डिजाइनर ड्रग्स के प्रवाह पर नकेल के लिए तंत्र बनाने का भी निर्णय लिया गया।