गौरतलब है कि इस बार सर्दियों के मौसम में क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ है। इसके बाद यहां नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। स्कूली बच्चों के अभिभावक राजेश कुमार, पूर्ण चंद, अंबिका देवी, संतोष देवी, रत्न चंद, जीवन सिंह और नेक राम देवी राम का कहना है कि ऑयल स्कूल के लिए रोजाना बच्चें आवाजाही करते हैं।
लेकिन उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि वे खुद नाला पार करवाने के लिए जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीएम तीसा हेम चंद वर्मा ने बताया कि इस बारे संबंधी बीडीओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कहा कि समस्या के समाधान के लिए उचित पग उठाए जाएंगे। बीडीओ को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।