देश के दूसरे राज्यों की अपेक्षा लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ पांच एनआरआई मतदाता हैं। जिसमें चंबा सदर विधानसभा में एक महिला और पुरुष, हमीरपुर जिला के नादौन में भी एक महिला और एक पुरुष, बिलासपुर सदर में सिर्फ एक पुरुष एनआरआई मतदाता है। इसके अलावा 65 हलकों की मतदाता सूची में एक भी एनआरआई मतदाता का नाम नहीं है।
विज्ञापन
उधर, शिमला जिला में सबसे ज्यादा 16 थर्ड जेंडर वोटर हैं। इसके अलावा बिलासपुर में दो, सोलन में 15, सिरमौर में तीन, ऊना में एक, हमीरपुर में छह, मंडी में पांच, कुल्लू में दो, कांगड़ा में पांच और चंबा में चार थर्ड जेंडर वोटर हैं। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला में एक भी थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है।