फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह और अनिल शर्मा साथ करेंगे आश्रय के लिए प्रचार: मुकेश

Wed, 10 Apr 2019 10:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा असल में सरकारी प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और मंत्री अनिल शर्मा मिलकर आश्रय के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा को इस बार हार का मुंह देखना होगा। अग्निहोत्री जंजैहली में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि रामस्वरूप मुख्यमंत्री के कंधों पर सवार होकर चुनाव जीतना चाहते हैं। लेकिन उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में सियासी फिजाएं बदलने वाली हैं। 
विज्ञापन


सीएम के गृहक्षेत्र की सड़कों पर तंज
मुकेश ने कहा कि मंडी जिले में सड़कें खस्ताहाल हैं। यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री की शासन व्यवस्था और कार्यप्रणाली का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि रामस्वरूप मंडी की आवाज को संसद तक नहीं पहुंचा पाए हैं। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि मंडी सीट कांग्रेस जीतेगी। वहीं, मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में आश्रय ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की खूब तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें