कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश की समस्याओं से ध्यान हटाने और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात कर अपने को हंसी का पात्र बना रहे हैं।
उनकी इन बातों से साफ लगता है कि शायद वो भूल गए हैं कि हिमाचल के मुख्यमंत्री हैं न कि जम्मू-कश्मीर के। राठौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए न कि कांग्रेस की। प्रदेश में कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और प्रदेश की चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।