फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी सीट के चक्रव्यूह में घिरे जयराम ठाकुर: राठौर

Wed, 01 May 2019 07:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)/ शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर खुद ही मंडी लोकसभा सीट पर चक्रव्यूह में बुरी तरह से फंस गए हैं। पत्रकारों से बातचीत में राठौर ने कहा कि कांगड़ा व शिमला सीट पर प्रत्याशी बदलकर भाजपा पहले ही बैकफुट पर है।

विज्ञापन


दावा किया कि प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। राठौर ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से प्रदेश की कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। शिमला दुष्कर्म मामले में राजधानी शर्मसार हुई है।

प्रदेश सरकार के इतने कम समय में प्रदेश में करीब 365 से अधिक दुष्कर्म और एक हजार से अधिक महिला उत्पीड़न के मामले आ चुके हैं। अनिल शर्मा को कांग्रेस में लाने के प्रयासों पर पूछे सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि अभी वह भाजपा से विधायक बने हैं। फिर भी भविष्य में सबको साथ लेकर ही कोई फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा चौकीदार बनकर देश को लूट रही : राठौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर चौकीदार बन कर देश को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस प्रकार वह इन चुनावों में धन बल का प्रयोग कर रही है उससे साफ है कि सत्ता में बने रहने के लिए वह कुछ भी कर सकती है।

भाजपा देश में विकास पर नहीं मोदी के नाम पर वोट मांग रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव से पूर्व जो देश से वादे किए थे, वह सब धरे कर धरे रहे गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें प्रदेश की चिंता करनी चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत स्थिति देख जयराम बौखलाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें