फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखराम की शांता कुमार से नहीं की जा सकती तुलना: जयराम

Wed, 10 Apr 2019 06:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखराम हमेशा अपने परिवार तक ही सीमित रहे हैं और उन्होंने हमेशा अपने परिवार का ही सोचा है। सीएम ने कहा कि सुखराम उम्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार से भी बडे़ हैं।
विज्ञापन


लेकिन, शांता कुमार की तुलना सुखराम से कभी नहीं की जा सकती। शांता ने कभी परिवारवाद की राजनीति नहीं की, जबकि सुखराम राजनीति में हमेशा परिवार तक सीमित रहे। मुख्यमंत्री सुलह में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि सुखराम का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आना-जाना लगा रहा। विधानसभा चुनाव में सुखराम ने पहले बेटे लिए टिकट मांगा। फिर जीतने पर मंत्री पद और उसके बाद अब पोते के लिए टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन


 

वक्त आने पर सब बताया जाएगा

जब भाजपा ने उनके पोते को टिकट नहीं दिया तो वह कांग्रेस में शामिल हो गए। जयराम ने कहा कि वक्त आने पर सब बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की बात को न तो कोई सुनने को तैयार है और न मानने को। प्रदेश की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।

इस मौके पर सांसद शांता कुमार, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, कांगड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर, सरवीण चौधरी, विधायक रमेश धवाला, रवि धीमान, पूर्व विधायक दूलो राम, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, त्रिलोक कपूर, कृपाल परमार, ओबीसी अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा व कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनिल शर्मा बताएं वह किस पार्टी में हैं: शांता

भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि अनिल शर्मा बताएं कि वह आज किस पार्टी में हैं। न तो वह भाजपा का प्रचार कर रहे हैं और न अभी कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के मंत्री होते हुए भी उनका खामोश बैठे रहना हैरत में डालने वाला है। शांता ने कहा कि उन्होंने भले ही चुनावी राजनीति छोड़ दी है, लेकिन कार्यकर्ता के रूप में वह पार्टी के कार्य करते रहेंगे। 

चादर को कभी मैला नहीं होने देंगे : परमार
सुलह के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने शांता कुमार से कहा कि धौलाधार के बर्फ जैसी उनकी (शांता) राजनीति में सफेद चादर है। वैसे ही वह भी उनके विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री (सुलह) के विकास को लेकर काम करेंगे और कभी भी अपनी सियासी सफेद चादर पर कोई दाग नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें