प्लास्टिक उद्योग में आग
- फोटो : अमर उजाला
उद्योग में जब आग लगी तो ड्यूटी पर करीब 40 कर्मी तैनात थे। इसी बीच प्रथम तल पर कर्मियों ने धुआं उठते देखा। आनन-फानन में कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलते देख उद्योग प्रबंधन ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आग से करोड़ों का तैयार व कच्चा माल, और मशीनरी आग की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलते ही राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, एसडीएम हरोली गौरव शर्मा, एसएचओ रमन चौधरी मौके पर पहुंचे।
उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने उद्योग प्रबंधन से बातचीत कर कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। उद्योग के जीएम नागेंद्र ने बताया कि आग लगने से करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। उद्योग में काम कर रहे सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।