मंडी संसदीय क्षेत्र से धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार बुधवार दोपहर 1.56 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। धर्मेंद्र के पास 16 और पत्नी के पास भी 16 लाख की चल संपत्ति है।
15 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसके अलावा करीब 33 लाख का विभिन्न बैंकों से ऋण है। उन्होंने चुनाव आयोग से हेलीकॉप्टर, सेब या डायमंड चुनाव चिह्न की मांग की है। वह नानी गांव मतियाना ठियोग के निवासी हैं और 49 साल के हैं।
बीएसपी के प्रत्याशी शेष राम ने बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। वह वशिष्ठ गांव मनाली के निवासी हैं।
उनके पास 12 लाख 60 हजार और पत्नी के पास 6,32,000 की चल संपत्ति है। 2 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं 90 हजार के करीब बैंकों से ऋण है। नामांकन से पहले बीएसपी प्रत्याशी शेष राम ने समर्थकों के साथ रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे।