फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के ठियोग दिल का दौरा पड़ने से चुनाव कर्मी की मौत

Sat, 18 May 2019 04:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत अलौटी पोलिंग बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मी देवी सिंह (46) की शनिवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम ठियोग मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह देवी सिंह पोलिंग बूथ पर ही मौजूद थे।

विज्ञापन


अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। पोलिंग बूथ प्रभारी ने इसकी सूचना तुरंत एसडीएम ऑफिस को दी। इसके बाद देवी सिंह को अस्पताल पहुंचाने के लिए ठियोग से अलौटी वाहन भेजा गया।

तुरंत देवी सिंह को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस के माध्यम से मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त शिमला राजेश्वर गोयल ने आईजीएमसी में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें